दरभंगा, फरवरी 21 -- सिंहवाड़ा। कलिगांव पंचायत के बिरौल में गत 19 फरवरी की रात बच्चा चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने मानसिक रूप से कमजोर एक युवक की जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही पहुंची डायल 112 नंबर की पुलिस ने युवक को बचाया। पुलिस ने युवक के संबंध में पूरी जानकारी ली। बच्चा चोर की अफवाह के शिकार हुए युवक को लोगों ने खंभे से बांधकर धुनाई शुरू की। इसका वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। हालांकि 'हिन्दुस्तान' इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मौके पर पहुंची सिंहवाड़ा पुलिस ने भीड़ से युवक को निकाला। युवक सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी का बताया जा रहा है। सूचना पर थाना पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। वह पूर्व में भी कई बार घर से निकल चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...