मधुबनी, फरवरी 20 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। क्षेत्र में इन दिनों बच्चा चोर गिरोह की अफवाह तेजी से फैल रही है। बीते एक सप्ताह से फैली इस अफवाह का असर अब गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों और प्राथमिक विद्यालयों में दिखने लगा है। छोटे बच्चों की उपस्थिति में गिरावट दर्ज की जा रही है। कई जगहों पर सेविकाओं को खुद घर-घर जाकर बच्चों को लाना पड़ रहा है और छुट्टी के बाद उन्हें घर तक छोड़ना भी पड़ता है। अभिभावक इसी शर्त पर बच्चों को भेजने के लिए तैयार हो रहे हैं कि उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए। कन्हौली में एक 70 साल की बृद्ध को बच्चा चोर के अपवाह में पीट दिया गया। डायल 112 पर सूचना हुई। झंझारपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने पहुंचकर मामले को शांत कराया। कई जगहों पर पूछताछ और मारपीट की घटनाएं भी सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार, करीब पंद्रह दिन पहले दिल्ली स...