कोडरमा, फरवरी 20 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कोडरमा-गिरिडीह सीमा पर स्थित पपलो पंचायत के नावाडीह (बेको) गांव में अफवाह के चलते ग्रामीणों ने एक अज्ञात युवक की जमकर पिटाई कर दी। युवक को बच्चा चोर समझकर लोगों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम एक अंजान युवक गांव में इधर-उधर घूमता देखा गया। उसकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पूछताछ शुरू की। बताया जाता है कि युवक स्पष्ट रूप से अपनी पहचान या गांव में आने का कारण नहीं बता पा रहा था, जिससे लोगों का संदेह और बढ़ गया। इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के दौरान स्थानीय युवकों ने युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर बच्चा चोर बताकर वायरल कर दिया, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.