बिहारशरीफ, मई 17 -- बच्चा चोर का आरोप लगा युवक को पोल से बांधकर पीटा पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मॉब लिंचिंग से बचा युवा थानाध्यक्ष ने कहा-ग्रामीणों की सूचना पर गई थी पुलिस फोटो : सोशल मीडिया : बच्चा चोर का आरोप लगा शनिवार को युवक को पोल में बांधकर पिटाई करते ग्रामीण। सिलाव (नालंदा), निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के कड़ाह गांव में शनिवार को बच्चा चोरी के शक में युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पोल से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, हिंदुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि युवक को रस्सी से खंभे में बांध कर कुछ ग्रामीण उसे पीट रहे हैं। आस-पास के किसी ग्रामीण ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.