मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- बंदरा, एक संवाददाता। हत्था थाना परिसर में सोमवार को थानेदार लोकेश कुमार चौधरी ने जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों के साथ बैठक की। थानेदार ने बताया कि बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर विक्षिप्त महिला-पुरुषों को निशाना बनाया जा रहा है। उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है, जो पूरी तरह गैरकानूनी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि थाना क्षेत्र में अब तक बच्चा चोरी की कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। आमलोगों से कहा कि संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। इस मौके पर दारोगा राजीव कुमार, संकेत कुमार, तेपरी के मुखिया हरिश्चंद्र राम, पूर्व सरपंच विश्वनाथ राम, मुन्नी बैंगरी के उपमुखिया शिवनाथ सहनी, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र कुमार शोले, बैजू सहनी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...