पटना, जनवरी 21 -- फतुहा थाना क्षेत्र के बांकीपुर गोरख मोहल्ले से एक किराएदार के एक माह के बच्चे की चोरी मामले में पुलिस ने मंगलवार को बच्चे के सौतेले पिता और मकान मालकिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, इस घटना में दोनों ही संलिप्त हैं। वहीं, मकान की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही बच्चे को सकुशल बरामद करते हुए मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा। विदित हो कि गत 16 जनवरी को एक मकान मालिक के घर से किरायेदार के एक माह के बच्चे की चोरी हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...