मुंगेर, फरवरी 21 -- धरहरा, एक संवाददाता। माताडीह स्थित रघुनाथपुर गांव में शुक्रवार को बच्चा चोर की आशंका में ग्रामीणों ने पांच महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि पुलिस जांच में बच्चा चोरी की किसी भी तरह की पुष्टि नहीं हुई और सत्यापन के बाद सभी महिलाओं को छोड़ दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में घूम रही कुछ महिलाओं की गतिविधि संदिग्ध लगी। पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर लोगों ने बच्चा चोर होने की आशंका जताई और उन्हें रोक लिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। स्थिति को भांपते हुए ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी महिलाओं को अपने साथ थाने ले आई। प्रभारी थानाध्यक्ष नेहा कुमारी ने बताया कि पूछताछ में यह सामने आया कि सभी महिलाएं विभिन्न इलाकों में घूम-घूमकर म...