किशनगंज, फरवरी 24 -- पोठिया। निज संवाददाता पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के रतुआ गांव में सोमवार की दोपहर बच्चा चोरी के संदेह पर ग्रामीणों ने एक महिला की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर थाना से डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और भीड़ से महिला को मुक्त कराया। सैकड़ो लोगों की उग्र भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार पहाड़कट्टा पंचायत के वार्ड संख्या-7 अंतर्गत मुख्यपथ से सटे रतुआ गांव में एक महिला पक्की सड़क से उतर कर रतुआ गांव के आबिद के चापाकल में पानी पीने गई थी। उस समय चापाकल पर एक किशोरी स्नान कर रही थी। महिला को देख किशोरी भयवित हो गई और किशोरी ने लौटा से उसके माथे पर वार कर दिया और बच्चा चोर कहकर जोर-जोर से चिल्लाने लगी। जिसके बाद पूरे गांव के लोग महिला को घेर लिया और भीड़ ने बुरी तरह पिटाई कर महिला को जख्मी ...