पलामू, फरवरी 22 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो गांव के निवासियों ने शनिवार ती रात बच्चा चोर के शक में एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक की पहचान बिहार के जरहा थाना क्षेत्र के बोध गया निवासी 30 वर्षीय पप्पू मिस्त्री के रूप में हुई है। आरोपी देर रात में चांदो गांव के आसपास घूम रहा था। उसकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर लोगों ने उसे रोककर पूछताछ की और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया। ग्रामीणों ने उसके पास से जड़ी-बूटी बरामद किया गया। चैनपुर के थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वह अत्यधिक नशे में है, जिसके कारण वह स्पष्ट रूप से कुछ बता नहीं पा रहा है। होश में आने के बाद ही पूरे मामले की सही जानकारी मिल सकेगी। पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.