लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ, संवाददाता। कृष्णानगर की एलडीए कॉलोनी मंगलवार सुबह बच्चा चोरी के शक में युवक को लोगों ने दबोच लिया। गुस्साए लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को युवक के मानसिक मंदित होने का पता चला। सेक्टर-सी के पास मंगलवार सुबह 10 बजे एक युवक मासूम के साथ खड़ा नजर आया। स्थानीय लोगों ने युवक को पूछताछ के लिए रोका। मानसिक मंदित युवक बार-बार बयान बदल रहा था। जिस पर लोगों को मानसिक मंदित पर बच्चा चोर होने का संदेह हुआ। मौके पर जमा लोगों ने युवक को जमकर पीटा। हंगामें की सूचना पर एलडीए चौकी इंचार्ज सुबोध केवटिया मौके पर पहुंचे। भीड़ में फंसे युवक को चौकी लाकर पूछताछ की। पता चला कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। लिहाजा युवक को चेतावनी देकर छोड़ा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.