रांची, फरवरी 16 -- पिपरवार, संवाददाता। पिपरवार थाना क्षेत्र के किचटो गांव में रविवार को बच्चा चोरी की अफवाह ने एक युवक की जान ले ली। ग्रामीणों ने बच्चा चोर होने के शक में 40 वर्षीय रामबली रजवार की बेरहमी से पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह उसे ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर बचरा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया, लेकिन देर रात उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद पुलिस दोबारा उसे अस्पताल ले गई, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। रामगढ़ निवासी रामबली मिर्गी का मरीज था मृतक 40 वर्षीय रामबली रजवार रामगढ़ जिले के बरवाटोली का निवासी था। परिजनों के अनुसार, वह म...