भागलपुर, फरवरी 19 -- बच्चा चोरी के मामले में पकड़ी गई महिला, झूठा निकला आरोप अकबरनगर, संवाददाता। अकबरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरियो पानी टंकी गांव में देर रात बच्चा चोरी की अफवाह से अफरातफरी मच गई। अफवाह के आधार पर ग्रामीणों ने एक अज्ञात महिला को बच्चा चोरी के आरोप में पकड़ लिया और सूचना मिलने पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अकबरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित थाने ले आई। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बच्चा चोरी की कोई पुष्टि नहीं हुई है। यह महज एक निराधार अफवाह थी, जिसके कारण महिला को गलतफहमी में पकड़ लिया गया। थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी ने बताया कि महिला की सुरक्षा और देखभाल को ध्यान में रखते हुए उसे भागलपुर स्थित वृद्धा आश्रम भेज दिया गया है, जहां उसका उपचार व स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.