हाजीपुर, फरवरी 19 -- महुआ थाना के जहांगीरपुर सलखनी गांव का मामला,पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद भीड़ से कथित चोर को निकाल कर लाया अनुमंडल अस्पताल जहां से किया गया रेफर महुआ,एक संवाददाता। गांव में घूम रहे एक व्यक्ति को बच्चा चोरी का आरोप लगाते हुए भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कथित बच्चा चोर को भीड़ से निकालकर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर रेफर किया गया। पिटाई से चोर की हालत गंभीर बनी थी। यह घटना बुधवार को महुआ थाना के जहांगीरपुर सलखनी गांव में घटी। बताया जा रहा है कि उस गांव में संदिग्ध अवस्था में एक युवक घूम रहा था। जिसे लोगों ने बच्चा चोरी करने का आरोप लगाते हुए पकड़ लिया और बांधकर जमकर पिटाई कर दी। हालांकि सूचना मिलते ही महुआ डीसीपी संजीव कुमार के निर्दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.