छपरा, फरवरी 18 -- दाउदपुर (मांझी)। मांझी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव में मंगलवार की रात बच्चा चोरी के अफवाह पर लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि पकड़ा गया युवक अर्द्ध विक्षिप्त है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व सिसवन से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक को बच्चा चोर बताकर लोगों द्वारा पिटाई करते दिखाया गया था। उसी वीडियो के आधार पर गांव में घूम रहे युवक को संदिग्ध मानते हुए लोगों ने उसे पकड़ लिया। ग्रामीणों ने महम्मदपुर पुलिस चौकी प्रभारी को सूचना देकर युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद उसे थाने लाया गया। मांझी थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कि युवक अर्द्ध विक्षिप्त प्रतीत होता है और वह अपना नाम-पता भी स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.