जमशेदपुर, मार्च 18 -- जमशेदपुर। संतरागाछी अजमेर साप्ताहिक ट्रेन में टाटानगर स्टेशन से खुलने के बाद चेन पुलिंग हो गई। इससे स्टेशन ड्यूटी रेल कर्मचारी और आरपीएफ के जवान सतर्क हो गए और दौड़कर स्लीपर कोच में पहुंचे। जहां एक महिला द्वारा चेन पुलिंग करने की पुष्टि हुई। पूछताछ में सामने आया कि महिला का बच्चा खेलते हुए दूसरे कोच में चला गया था जबकि महिला को बच्चा खोने या चोरी होने की आशंका कोई और उसने चेन पुलिंग का ट्रेन रोक दी ताकि सहायता मिल सके लेकिन आरपीएफ की जांच में दूसरे कोच से बच्चा मिल गया। इससे महिला का नाम और पीएनआर नंबर स्टेशन डायरी में दर्ज कर ट्रेन को रवाना किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.