रांची, फरवरी 20 -- मैकलुस्कीगंज, प्रतिनिधि। मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र के बुध बाजारटांड़, विकास नगर के पास ग्रामीणों ने एक विक्षिप्त महिला को बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और महिला से पूछताछ करने लगे। महिला किसी भी सवाल का संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी, जिससे लोगों का संदेह और गहरा गया। उसी दौरान लिटिल स्टार अकादमी, मैकलुस्कीगंज के संचालक जीतेंद्र गिरि ने मैकलुस्कीगंज थाना को सूचना दी। इसके बाद थाना के एएसआई डेगन कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को भीड़ से सुरक्षित निकालकर थाना ले गए। थाना में पूछताछ के दौरान महिला स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकी और वह मानसिक रूप से अस्वस्थ दिखी। इसी बीच महिला की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, इसके बाद परिजनों ने थाना से संपर्क किया। जानकारी के अनुसार, महिला की ...