समस्तीपुर, फरवरी 24 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केवस निजामत गांव में रविवार की रात बच्चा चोरी की अफवाह ने अचानक तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर दी। एक महिला पर संदेह जताते हुए स्थानीय लोगों ने उसे घेर लिया, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद महिला को भीड़ के बीच से सुरक्षित बाहर निकाला। आक्रोशित लोगों को समझाने और महिला को सुरक्षित थाने तक पहुंचाने में पुलिस को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। थाने में पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि वह विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन गांव की निवासी है। वह घरेलू कार्य से बाजार आई थी और लौटते समय टोटो से लख्खी चौक तक पहुंची। उसके पास छुट्टे पैसे नहीं होने पर टोटो चालक ने उसे बीच रास्ते में उतार दिया। इसी द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.