धनबाद, फरवरी 22 -- बच्चा चोरी की फैलती अफवाह के खिलाफ आम लोगों के बीच जागरूकता के लिए शनिवार को बरोरा पुलिस ने एक प्रचार वाहन (जागरूकता रथ) रवाना किया। बरोरा थाना प्रभारी साधन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर उक्त प्रचार वाहन को थाना परिसर से रवाना किया। यह प्रचार वाहन क्षेत्र में घूमकर लोगों से बच्चा चोरी की अफवाह से सावधान रहने व कानून अपने हाथ में न लेने की अपील करेगा। बरोरा थाना प्रभारी साधन कुमार ने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि केवल शक के आधार पर किसी अजनबी व्यक्ति को अपराधी न मानें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत होता है, तो तत्काल स्थानीय थाना या डायल 112 पर इसकी सूचना दें। किसी को पकड़कर उसके साथ हिंसक व्यवहार करना एक गंभीर दंडनीय अपराध है। कानून को अपने हाथ में लेने की अनुमति किसी को नहीं ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.