गिरडीह, फरवरी 19 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ व धनवार क्षेत्र में हाल के दिनों में बच्चा चोरी एवं संदिग्ध गतिविधियों को लेकर फैल रही अफवाहों को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) राजेन्द्र प्रसाद ने आम नागरिकों से सतर्क और संयमित रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर विश्वास कर किसी निर्दोष व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार करना कानूनन अपराध है और इससे सामाजिक माहौल बिगड़ सकता है। एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि बिना पुष्टि के किसी भी व्यक्ति को "बच्चा चोर" मान लेना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसी अफवाहें समाज में भय और अराजकता फैलाती है तथा कई बार निर्दोष लोग भीड़ हिंसा का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि अपने बच्चों पर विशेष निगरानी रखें और उन्हें अकेला न छोड़ें। साथ ही किसी भी घुमंतू, मानसिक रूप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.