हल्द्वानी, दिसम्बर 16 -- हल्द्वानी। मानवाधिकार कार्यकर्ता बची सिंह बिष्ट को मानव अधिकार रक्षक राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। मंगलवार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में हल्द्वानी निवासी बिष्ट को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष और एक्शन एड इंडिया की कार्यकारी निदेशक ने संयुक्त रूप से पुरस्कार दिया। इस मौके पर देशभर के 24 मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। यहां उत्तराखंड से मौजूद यतीश पंत, हीरा जगंपागी, राधा चंद, आफताब चौहान, सद्दाम भाई, नीतू, दीपाली ने उन्हें बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...