अमरोहा, मार्च 21 -- शहर की आवास विकास प्रथम कॉलोनी स्थित बचपन प्ले स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम संग मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरपर्सन शशि जैन ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कहा कि स्कूल बच्चों की शिक्षा और संस्कारों की मजबूत नींव तैयार कर रहा है। आज का युग प्रतियोगिता का है और इसमें वही सफल होगा, जिसकी बुनियाद मजबूत होगी। युवा भाजपा नेता अखिल जैन ने कहा कि शिक्षा ही बेहतर भविष्य की नींव रखती है। पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा गिरीश त्यागी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि बचपन प्ले स्कूल बच्चों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बीईओ सोनू कुमार ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं है बल्कि एक ऐसा साधन है जो बच्चों को योग्य नागरिक बनाता है। इस तरह के सांस्कृतिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.