कानपुर, जनवरी 6 -- कानपुर। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने मंगलवार को मंडलीय समीक्षा की। सर्किट हाउस में मंत्री ने दिव्यांग पेंशन योजना, कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना, दुकान संचालन एवं निर्माण योजना, शादी-विवाह योजना, विभागीय विद्यालयों आदि योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी आयोजित किए जाने के लिए प्रस्ताव प्रेषित किया जाए। विभागीय संस्थाओं जैसे बचपन डे-केयर, समेकित विद्यालय आदि की संचालन व्यवस्थाओं में सुधार के लिए नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। शादी अनुदान योजना, पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना, ओ-लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना तथा छात्रावास योजना की समीक्षा की गई। वित्तीय वर्ष 2025-26 म...