प्रयागराज, जनवरी 30 -- प्रयागराज। मौनी अमावस्या स्नान के दौरान मची भगदड़ में दो बचपन के दोस्तों का साथ छूट गया। ओडिशा के बारीपद के शुभेंदु अपने बचपन के मित्र झारखंड के शिवप्रसाद के साथ संगम स्नान करने आए थे। देर रात मची भगदड़ में शिवप्रसाद दब गए। लोगों की भीड़ हटी और शुभेंदु ने देखा कि उनका दोस्त अचेत पड़ा है। शिवप्रसाद को केंद्रीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। अपने बचपन के साथी का शव लेने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे शुभेंदु के आंसू नहीं रुक रहे थे। शुभेंदु ने बताया कि बचपन से साथ पढ़ाई की। नौकरी मिलने के बाद झारखंड छोड़कर ओडिशा आ गया। चार साल पहले दोनों सेवानिवृत्त हुए। दोनों महाकुम्भ को यादगार बनाने के लिए साथ संगम स्नान करने आए। हादसे ने ऐसी यादें दीं कि अब दोस्त खोने के गम में आंसू बहाने के अलावा कुछ नहीं बचा।...