बागेश्वर, जनवरी 8 -- बागेश्वर। स्थानीय निवासी मनोज चंद्र बचखेती ने ऑल इंडिया बार काउंसिल की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से न केवल उनके परिवार तथा शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे जनपद का नाम भी रोशन हुआ है। बचखेती ने कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल कर यह सिद्ध कर दिया कि लगन से किया गया प्रयास अवश्य सफल होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...