हरदोई, जनवरी 24 -- हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के सुन्नी गांव स्थित टावर प्लॉट पर हरदोई पत्रकार एसोसिएशन की अहिरोरी इकाई द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पिहानी के दिवंगत पत्रकार प्रियंक दीक्षित तथा हरदोई के वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। अहिरोरी इकाई अध्यक्ष सुधीर अवस्थी 'परदेशी' ने दोनों दिवंगत पत्रकारों के साथ जुड़े पत्रकारिता से संबंधित संस्मरण साझा किए और उनके निर्भीक व समर्पित योगदान को याद किया। इस दौरान गोतेन्द्र तिवारी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, संगठन मंत्री पवन दीक्षित, मीडिया प्रभारी हसमत अली, प्रचार-प्रसार मंत्री शिवप्रताप सिंह, सचिव प्रेम द्विवेदी तथा महासचिव प्रबल प्रताप सिंह सहित अन्य पत्र...