लखीमपुरखीरी, जनवरी 29 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। ग्राम बघोड़ा हरैया में पुजारी आशीष दीक्षित द्वारा साईं बाबा की मूर्ति को मंदिर प्रांगण में विधिवत रूप से पुनः स्थापित किया गया। इस अवसर पर विधायक अमन गिरि ने मंदिर पहुंचकर साईं बाबा सहित भगवान शंकर एवं देवी मां की विधिवत पूजा-अर्चना कर नमन किया और ग्रामवासियों को मूर्ति स्थापना की शुभकामनाएं दीं। विधायक अमन गिरि ने गांव के सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान ओमकार सिंह, गोपाल शुक्ला, बलविंदर सिंह काके, प्रवीण गिरि, सूरज शर्मा, शिवपाल यादव, शिवनंदन सिंह, सुनील कुमार, सन्नी, प्रमोद बाम्बा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...