गंगापार, अप्रैल 11 -- प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को शंकरगढ़ विकास खंड के बघला टोंस क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर जल प्रबंधन व्यवस्था का जायज़ा लिया। निरीक्षण के बाद मंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टोंस में जलस्तर की स्थिति का अवलोकन किया और क्षेत्रीय नहरों में जल आपूर्ति की संभावनाओं पर अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिन नहरों की स्थिति जर्जर हो चुकी है, उन्हें जल्द दुरुस्त किया जाएगा और इसकी पूरी लागत सरकार वहन करेगी। उन्होंने मिश्रा पुरवा नहर का भी निरीक्षण किया एवं स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। स्वतंत्र देव सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बघला टोंस को यमुना से जोड़ने की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार किया जाए एवं बारिश के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.