लोहरदगा, जनवरी 28 -- लोहरदगा, संवाददाता। बगडू खनन क्षेत्र में हिंडालको ने सीएसआर के माध्यम से डा नृपेन्द्र नीरज के नेतृत्व में ग्रामीण चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। नीचे बगड़ू ग्राम में इस शिविर में 43 मरीज का इलाज किया गया। दवाएं भी दी गईं। मौके पर डा नीरज ने बताया कि मौजूदा समय में ठंड से हम सबों को बचाने की जरूरत है। गर्म पानी का सेवन करें। साथ ही साथ सर्दी, खांसी व बच्चे एवं वृद्धों को विशेष रूप से बचने की सलाह दी। उन्होंने वृद्धों को ठंड से बचते हुए समय-समय पर बीपी रक्तचाप का जांच कराने की भी सलाह दी। मौके पर कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी भास्कर सिन्हा ने किया। मौके पर कंपाउंडर उमेश गोप, रवि राम, वीरेंद्र गोप, मंजू देवी, प्रकाश भगत ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.