रुद्रपुर, फरवरी 2 -- खटीमा, संवाददाता। उक्रांद के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी ने बग्घा-54 में बसे किसानों और पूर्व सैनिकों को भूमिधरी अधिकार देने की मांग की है। साथ ही तहसील खटीमा व सितारगंज क्षेत्र में बसे थारू जनजाति के कृषकों को उनकी पुश्तैनी भूमि बिक्री करने की अनुमति भी दिए जाने की मांग की है। सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में उक्रांद नेता ऐरी ने कहा कि वर्तमान में जनजाति के लोगों को गैर-जनजातियों को भूमि बेचने का अधिकार नहीं है, जबकि हकीकत में बड़ी संख्या में गैर-थारू लोगों ने पहले ही जमीनें खरीद रखी हैं। भूमि बिक्री पर प्रतिबंध के कारण थारू जनजाति के लोगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। तराई क्षेत्र में उन्हें अपनी जमीन का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। यदि भूमि बिक्री की अनुमति दी जाती है तो एक ओर जनजाति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.