गिरडीह, फरवरी 19 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर और विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में बच्चा चोर का दो मामला सामने आया। हालांकि दोनों मामले महज अफवाह निकली। न तो किसी के बच्चे की चोरी हुई थी और न ही पकड़े गए लोग बच्चा चोर निकले। बच्चा चोर की जिस तरह से अफवाहें फैल रही है। ऐसे में अपने बच्चे को लेकर चलना भी मुश्किल लगने लगा है। चूंकि बुधवार शाम में बगोदर के सरिया रोड में नहर किनारे एक ऐसा ही मामला सामने आया, जहां गोद में बच्चे को लेकर एक मां अपनी मां के साथ पैदल जा रही थी। इस पर लोगों को कुछ संदेह हुआ। दोनों को रोका गया और पूछताछ की गई। बात इतने में ही खत्म नहीं हुई मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची तब आरोपियों की पहचान अटका इलाके की मां - बेटी और बच्चा के रूप में हुई। इसके पूर्व बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार रा...