गिरडीह, दिसम्बर 18 -- बगोदर, प्रतिनिधि बगोदर प्रखंड के मंझलाडीह में जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव की पहल से नाली निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली है। 15 वीं वित आयोग अनुदान मद से निर्माण कार्य की स्वीकृति हुई है। जिप उपाध्यक्ष के द्वारा गुरुवार को निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। हरिहर धाम मंदिर के पुजारी विजय पाठक के द्वारा शिलान्यास पूजा कराई गई। जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव ने बताया कि जरमुन्ने पूर्वी पंचायत के मंझलाडीह में दामोदर मिस्त्री के घर से गिरधारी मिस्त्री के घर तक 310 फीट दूरी तक रोड किनारे नाली का निर्माण किया जाएगा। ढाई सौ फीट तक नाली में स्लैब भी रहेगा। कहा कि नाली निर्माण से ग्रामीणों को न सिर्फ आवागमन में सहूलियत होगी बल्कि सड़क भी साफ- सुथरी रहेगी। चूंकि घरों का पानी सड़कों पर बहने की बजाय नाली होकर बहेगी। उन्होंने ...