गिरडीह, दिसम्बर 19 -- बगोदर। गुजरता हुआ साल 2025 बगोदर इलाके के लिए दुखदायी रहा। केवल सड़क दुर्घटनाओं में राहगीरों की और विदेशों एवं महानगरों में प्रवासी मजदूरों की मौत के लिए यह साल याद किया जाएगा। चूंकि सालोंभर बगोदर इलाके में सड़क दुर्घटनाओं एवं विदेशों व महानगरों में प्रवासी मजदूरों की मौत की खबरें आती रही। ऐसे में अपनों को खोने के गम में इलाके के लोगों के क्रंदन और चित्कार से माहौल गमगीन रहा। इसके अलावा पांच प्रवासी मजदूरों का अपहरण और 8 महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने का मामला भी परिजनों को झकझोर कर रख दिया है। इसके अलावा जंगली हाथियों का कहर से भी लोग परेशान रहें। जंगली हाथियों ने घरों व चहारदीवारों को ढ़ाहने के साथ खेतों में लहलहा रही फसलों को रौंद दिया था। खंभरा डैम में डूबने से स्थानीय तुलेश्वर सिंह की मौत भी सुर्खियों में रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.