गिरडीह, अगस्त 24 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर में इस वर्ष 31 अगस्त को विराट करम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। करम अखड़ा समिति के बैनर तले बगोदर बस स्टैंड परिसर में यह महोत्सव मनाया जाएगा। इसकी तैयारी जोरों से चल रही है। महोत्सव के सफल आयोजन के लिए समिति के द्वारा जगह-जगह बैठक आयोजित की जा रही है। साथ ही लोगों से महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग करने के साथ - साथ महोत्सव में शामिल होने की अपील की जा रही है। करम महोत्सव के मौके पर झारखंडी सभ्यता और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। ढ़ोल और मांदर के थाप पर रंग-बिरंगे परिधानों में महिलाओं, युवतियों एवं युवकों के साथ बुजुर्ग भी थिरकते नजर आएंगे। महोत्सव की सफलता के लिए तैयारी समिति का गठन : विराट करम महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सर्वसम्मति से आयोजन एवं तैयारी समिति का गठन किया गया। इसके लिए सर्वसम्मत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.