गिरडीह, जून 19 -- बगोदर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गिरिडीह के द्वारा गुरुवार को बगोदर में चलंत लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से आमजनों को कानूनी जानकारियां दी गई। कार्यक्रम में जिला विधिक प्राधिकरण से सहायक एलएडीसी पुरूषोत्तम कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। उनके द्वारा कानूनी सहायता, सड़क दुघर्टना, बाल विवाह, सर्पदंश, जमीन विवाद, पेंशन, आवास आदि से संबंधित कानूनी जानकारियां आम लोगों को दी गई। नालसा, झालसा एवं डालसा के बारे में भी लोगों को बताया गया। मौके पर उपस्थित प्रखंड प्रमुख आशा राज ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि चलंत लोक अदालत से आम लोगों को कानून की जानकारियां स्थानीय स्तर पर दी गई है। मौके पर पीएलभी में कृष्णा कुमार, सीमा कुमारी, संतोष कुमार, रीना कुमारी आदि उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...