गिरडीह, अक्टूबर 4 -- बगोदर, प्रतिनिधि। साहु समाज के द्वारा बगोदर स्टेडियम में विजयादशमी की रात रावण का पुतला दहन किया गया। अतिथियों के द्वारा पुतला में आग लगाई गई। आग लगते ही पुतला धू- धूकर जलने लगा और जमकर पटाखे फटने लगे। दुधिया रोशनी के चकाचौंध के बीच आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। हालांकि बारिश का असर भी यहां देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बड़कागांव के पूर्व विधायक अंबा प्रसाद एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कोडरमा के पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता उपस्थित थीं। इस मौके पर रावण का पुतला जलाकर हमेशा सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। कहा गया कि दुर्गा पूजा हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। मौके पर भाजपा नेता माथुर प्रसाद, प्रमुख आशा राज, मुखिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.