गिरडीह, जून 15 -- बगोदर, प्रतिनिधि। नेशनल हाईवे के बगोदर बायपास अंतर्गत विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के नउवाडीह के पास रविवार को अहले सुबह हुई एक सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जिस व्यक्ति कि मौत हुई है उसकी उम्र 45 साल के करीब होगी। स्थानीय लोगों के अनुसार पैदल चल रहे व्यक्ति को अज्ञात गाड़ी ने ठोकर मार दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी बिष्णुगढ़ पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है। बिष्णुगढ़ पुलिस ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.