गिरडीह, फरवरी 4 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड क्षेत्र का फिर एक प्रवासी मजदूर की मौत होने का मामला सामने आया है। इस बार मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की बात कही जा रही है। प्रखंड के घाघरा गांव के 22 वर्षीय मजदूर घनश्याम कुमार महतो की मौत बेंगलुरु में हुई है। कंपनी के द्वारा प्लेन से शव को रांची भेजा गया था। पूर्व मुखिया लक्ष्मण महतो बुधवार को रांची पहुंचकर शव को रिसीव किया। इधर, शव पहुंचते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। शव आने की सूचना पर विधायक नागेन्द्र महतो भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का अंतिम दीदार करते हुए पीड़ित परिजनों को हिम्मत बंधाई। साथ ही हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक ने घटना को दुखद बताया है। मौके पर पूर्व मुखिया लक्ष्मण महतो, शशि कुमार महतो, चेतलाल महतो,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.