धनबाद, दिसम्बर 4 -- धनबाद, प्रतिनिधि। आजसू के कार्यक्रम में जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव समेत अन्य पर जानलेवा हमले के 12 वर्ष पुराने मामले में बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह सहित 12 अन्य बुधवार को अदालत में हाजिर हुए। एमपी-एमएलए कोर्ट के लिए गठित विशेष न्यायिक दंडाधिकारी अर्पिता नारायण की अदालत में आरोपियों का सफाई बयान दर्ज किया गया। बयान में विनोद सिंह ने बताया कि वे निर्दोष हैं। आजसू के तत्कालीन प्रखंड सचिव डेगलाल यादव की लिखित शिकायत पर गिरिडीह के बिरनी थाने में 17 जून-20012 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एफआईआर में तत्कालीन विधायक विनोद सिंह के अलावा सीताराम, रीना गुप्ता, राम किशुन, मुंशी विश्वकर्मा, सरजू यादव, मुस्तकीम अंसारी, असगर अंसारी, रामू बैठा, बद्री महतो, नारायण यादव, बलराम यादव और अन्य को आरोपी बनाया गया था। आरोप था कि सारंडा म...