गिरडीह, फरवरी 10 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर की बेटियां करेंगी देश की सेवा। इसके लिए चार बेटियों का चयन सेना में हुआ है। जिन बेटियों का चयन सेना में हुआ है उसमें पोखरिया की टीना कुमारी का चयन सीआरपीएफ में, खेतको की चिंता कुमारी का बीएसएफ में, घाघरा की सविता कुमारी का सीआईएसएफ एवं तारानारी की ममता कुमारी का सीआईएसएफ में चयन हुआ है।‌ सेना के लिए चयनित होने के लिए बेटियों को काफी संघर्ष करना पड़ा है। इसके बाद यह सफलता मिली है। सेना के लिए चयनित बेटियों ने हिन्दुस्तान से बातचीत में अपनी सफलता की कहानी को साझा किया है। बेटियों ने कहा है कि कड़ी मेहनत करने के बाद हर काम आसान हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे क्षेत्र के युवक - युवतियों से बेटियों ने अपील की है कि सफलता के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना होगा। इससे घबराना नहीं है। साथ...