गिरडीह, अप्रैल 12 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के दोंदलो गांव के रहनेवाले 23 वर्षीय प्रवासी मजदूर दुलारचंद कुमार महतो पिछले चार दिनों से पूना से लापता है। वह पूना के सांगली जिला में एक कंपनी में पोकलेन ऑपरेटर के रूप में पिछले कई सालों से काम करता आ रहा था। स्थानीय निवासी लखन महतो ने बताया कि 9 अप्रैल की रात्रि 8 बजे के करीब वह खाना खाकर अपने रुम से निकला और फिर वापस नहीं लौटा। कंपनी के लोगों को इसकी जानकारी हुई तब उसकी काफी खोजबीन की गई मगर उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद उसके घरवालों को इसकी जानकारी दी गई। तब परिजन भी परेशान हो गए। उनके द्वारा भी लापता युवक की खोजबीन की जा रही है, मगर उसका कुछ भी पता नहीं चला है। इससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है। उसकी खोजबीन के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। सोशल मीडिया में एक वीडियो वाय...