गिरडीह, फरवरी 22 -- सरकार के निर्देश पर पशुपालन विभाग के द्वारा रविवार को बगोदर प्रखंड क्षेत्र में अभियान चलाकर 155 आवारा कुत्तों को एंटी रेबीज का इंजेक्शन (वैक्सीन ) लगाया गया। वैक्सीनेशन के लिए राज्य से एक टीम बगोदर पहुंची थी। प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. जिआउल रहमान के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र में घूम-घूमकर आवारा कुत्तों को पकड़कर एंटी रैबीज का वैक्सीन लगाया।‌ प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि एंटी रैबीज का पहला डोज दिया गया है। इसके लिए राज्य से एक्सपर्ट टीम बगोदर पहुंची हुई थी। उन्होंने बताया कि पशु-पक्षी कल्याण जागरूकता अभियान के तहत वैक्सीनेशन किया गया है। उन्होंने बताया कि आवारा कुत्तों को वैक्सीन लगाने से रेबिज के प्रसार रोकने में प्रभावी तरीका है। इससे कुत्तों के स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। टीका लगाए गए कुत्ते मनुष्यों ...