गिरडीह, मई 7 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे में मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ के एक जवान की मौत हो गई। मृतक का नाम कौलेश्वर रविदास है तथा वह बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चपुआडीह का रहनेवाला था। फिलवक्त वह मणिपुर के इंफाल में कार्यरत था। बताया जाता है कि हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के गंगपच्चो में उसकी ससुराल है। ससुराल में शादी समारोह में वह पत्नी के साथ शामिल होने के लिए गया था। बताया जाता है कि शादी समारोह संपन्न होने के बाद वह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर गांव के लिए लौट रहा था। इसी दौरान नेशनल हाइवे के बगोदर अंतर्गत लछीबागी बीस माइल पुल के पास अज्ञात गाड़ी ने उसे चकमा दे दिया। इससे बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे सीआरपीएफ जवान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी मामूली रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.