गिरडीह, मार्च 19 -- बगोदर। दिल्ली से कोलकाता को जोड़नेवाली नेशनल हाइवे पर बगोदर थाना क्षेत्र में इन दिनों सड़क दुर्घटना बढ़ गई है। इस रोड पर लगातार मौतें हो रही है। मंगलवार को इस रोड पर हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही चार दिनों के आंकड़े की बात करें तब चार लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें तीन लोगों की रोड पार करने के दौरान जबकि एक की अज्ञात वाहन के धक्के से मौत हुई है। वाहनों की रफ्तार और रोड पार करने की जल्दबाजी में लोगों की जानें जा रही है। मंगलवार को हुई दोनों सड़क दुर्घटनाओं में रोड पार करने के दौरान वाहनों की चपेट में आने से दोनों की मौत हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को जब्त कर लिया है। बगोदर स्थित पोस्टमार्टम हाउस में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद पीड़ित प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.