गिरडीह, फरवरी 6 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो सड़क दुघर्टना हुई। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। बगोदर ट्रामा सेंटर में घायलों का प्राथमिक इलाज किया गया। पहली घटना पुराने जीटी रोड के मंझलाडीह में हुई। यहां रोड पर खड़े ट्रक से ऑटो की टक्कर हो गई। इस घटना में ड्राइवर सहित दो महिलाएं घायल हो गई। घायलों में एक अटका की जबकि दूसरी महिला बरकट्ठा थाना क्षेत्र के सौंधा गांव की रहनेवाली है। सड़क दुघर्टना की सूचना मिलने पर जोहार एकता फाउंडेशन का एंबुलेंस लेकर ड्राइवर मौके पर पहुंचा एवं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी ओर तिरला मोड़ के निकट नेशनल हाईवे के बायपास में कार की चपेट में आने से बुलेट सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवती भी शामिल है। जिसे गंभीर चोट लगी है। दोनों बुलेट पर सवार थे। दूसरी ओर इस घटना में क...