गिरडीह, जून 10 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के दोंदलो अंतर्गत बसरिया टोला में रविवार रात्रि अज्ञात चोरों ने एक घर से लाखों की चोरी की ली। चोरों ने एक ही परिवार के दो अलग-अलग घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दोनों घर सटे हुए हैं। एक घर में बाहर से ताला बंद था जबकि दूसरे घर में परिवार के सभी सदस्य सोये हुए थे। इस घटना में 20 हजार नगदी सहित लगभग एक लाख रुपए की संपत्ति चोरों को हाथ लगी है। एक घर में बाहर से लगे ताला को तोड़कर तो दूसरे घर में अंदर से बंद दरवाजा को धक्का देकर छिटकनी तोड़कर घर में घुसकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। भुक्तभोगी पेमिया मसोमात ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूर है। मजदूरी कर घर में 20 हजार रुपए रखी थी। छत पर रेलिंग दिलाने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच रविवार रात्रि चोरों ने घर में घुसकर चोरी कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.