गिरडीह, सितम्बर 27 -- बगोदर। दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बगोदर प्रखंड क्षेत्र के लिए एक दुखद खबर है। प्रखंड अंतर्गत अलगडीहा के रहनेवाले एसएसबी के एक जवान का निधन हो गया है। 35 वर्षीय धर्मेन्द्र कुमार का असमय निधन होना इलाके के लिए निश्चित ही दुखद खबर है। बताया जाता है कि एसएसबी जवान पिछले कुछ महीने से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज रांची के एक अस्पताल में चल रहा था, जहां शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। इसके पूर्व जवान का इलाज हरियाणा में भी चला था। जवान के निधन की जानकारी लोगों को झकझोर कर रख दी है। बताया जाता है कि धर्मेन्द्र कुमार का 2013 में एसएसबी में पुलिस जवान के रूप में नियुक्ति हुई थी। कुछ महीने पूर्व मोतिहारी में नियुक्त थे। इस बीच वे गंभीर बीमारी की जद में आ गए। इलाज के लिए उन्हें रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया ...