गिरडीह, जनवरी 4 -- बगोदर, प्रतिनिधि। आजाद हिंद युवा क्लब डोरियो के द्वारा आयोजित आठ दिवसीय डीपीएल- 9 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज शनिवार को हुआ। टूर्नामेंट में गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो एवं कोडरमा जिले की कुल 48 टीमें भाग ले रही है। पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह एवं बीडीओ निशा कुमारी के द्वारा टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के दौरान जहां अतिथियों का स्वागत किया गया। वहीं देशभक्ति की भी झलक देखने को मिली। मौके पर राष्ट्रगान गाए गए। तत्पश्चात मुखिया सरिता साव की गेंदबाजी पर बीडीओ निशा कुमारी ने बल्लेबाजी किया। उद्घाटन मुकाबला बगोदर के हेसला बनाम मासूम क्लब नावाडीह बगोदर के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें दोनों टीमों ने दम दिखाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में मासूम क्लब नावाडीह ने 98 रन का लक्ष्य हेसला टीम के समक्ष रखा। इस रोमा...