पिथौरागढ़, दिसम्बर 13 -- पिथौरागढ़। सीमांत में किराएदारों के सत्यापन को लेकर पुलिस का अभियान जारी है। शनिवार को डीडीहाट में एसएचओ संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने दो टीमें गठित कर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दूनाकोट रोड स्थित एक मकान में पांच नेपाली नागरिक बिना सत्यापन के रहते हुए मिले। टीम ने सम्बन्धित मकान मालिक लक्ष्मण सिंह के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत दस हजार रुपये का चालान काटा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...