संतकबीरनगर, नवम्बर 10 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में शीतलहर तो नहीं पड़ रही है, फिर भी ठंडक धीरे-धीरे बढ़ रही है। नवम्बर माह का द्वितीय सप्ताह का समय चल रहा है। इस दौरान तापमान में तेजी से कमी आ रही है। सोमवार को न्यूनम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन की गर्माहट भी अब लोगों को परेशान नहीं कर रही है। सुबह व शाम हल्की धुंध छा रही है। अगहन का महीना शुरू होते ही ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है। इस माह में तेजी के साथ तापमान में कमी आ रही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट आ रही है। इन दिनों 28 डिग्री के आस पास तापमान है। मौसम का मिजाज तेजी के साथ बदलने से तापमान में गिरावट आ रही है। शाम होते ही तापमान इतना कम हो जाता है कि बाइक पर चलने पर लोगों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.