जौनपुर, फरवरी 19 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। सुजानगंज मार्ग पर भिखारीपुर गांव में स्थित एक पेट्रोल पंप की प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से जांच पड़ताल की गई। आपूर्ति विभाग ने बिक्री किए जा रहे तेल का सैंपल लिया गया। संचालक पंप का लाइसेंस नहीं दे सका। जिसके बाद उसे लाइसेंस दिखाने के लिए एक दिन का समय दिया गया था। लाइसेंस नहीं दिखा पाने के कारण अवैध रूप से पेट्रोल डीजल बेचने पर रोक लगाते हुए जिला पूर्ति विभाग ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया है। थलोई बाजार के भिखारीपुर गांव के निकट बायो डीजल बिक्री करने के लिए लगभग डेढ़ दशक पहले लाइसेंस लिया गया था। लाइसेंस धारक की मौत के बाद पंप बंद हो गया। दो वर्ष पहले फिर एक व्यक्ति भाड़ा पर लेकर चलाने लगा। आरोप है कि उक्त व्यक्ति अनधिकृत रूप से डीजल और पेट्रोल बेचता है। इसी आरोप की जांच करने आपूर्त...